Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

स्कूल क्लासरूम में बीएलओ का शव बरामद 

सुसाइड नोट में कार्य के दबाव का उल्लेख

28 Dec 2025

स्कूल क्लासरूम में बीएलओ का शव बरामद 

कोलकाता। बांकुड़ा जिले के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र, राजाकाटा में एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक हरधन मंडल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उनका शव स्कूल के एक क्लासरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में हरधन मंडल ने लिखा कि बीएलओ के रूप में काम का अत्यधिक दबाव उनकी आत्महत्या का मुख्य कारण है। नोट में उन्होंने यह भी कहा कि इस काम के लिए केवल वे ही जिम्मेदार हैं और किसी और का इसमें कोई हाथ नहीं है। उन्होंने लिखा, सब ठीक करने के बाद भी मैं गलत था। क्षमा करें। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हरधन मंडल राजाकाटा मध्यपाड़ा प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक थे और रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के 206 नंबर बूथ में बीएलओ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। घटना वाले दिन सुबह लगभग दस बजे, वे कुछ वोटरों के दस्तावेज़ इक_ा करने के लिए घर से निकले थे। बाद में जब परिवार वाले उनका पता लगाने स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें कक्षा में फंदे से लटका हुआ पाया। परिवार का दावा है कि हरधन मंडल प्रक्रिया के दबाव के कारण मानसिक तनाव में थे, और इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया। रानीबांध थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्टम और जांच के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता और सनसनी फैलाकर एक बार फिर बीएलओ और चुनावी कार्यकर्ताओं पर पड़े मानसिक दबाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्कूल क्लासरूम में बीएलओ का शव बरामद 
सुसाइड नोट में कार्य के दबाव का उल्लेख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News